RAMRAMJI – Ram Ram Ji- A Journey Towards Healing Yourself
Shopping cart
×

Search

RAMRAMJI

RAMRAMJI

जीवन एक पहेली है जिसे हम मे से  कोई नही समझ पता है | यह ऐसा शतरंज है जिसकी चाल तो हम चलते है पर चलाने वाले  कौन है हम नही जान पाते |

इन्ही जीवन की गहराइयों को समझने के लिए तथा इसे सुचारू रूप से जीने के लिए हर धर्म मे कुछ ज्ञानी और अनुभवी व्यक्तियों के मार्गदर्शन मे कुछ नियम बनाए गए है | चाहे वह हिंदू हो , मुस्लिम हो , सिख हो या ईसाई  हो | जो आज से नहीं वर्षो से चले आ रहे है | जैसे हिंदू धर्म मे मंगलवार को माँसाहारी भोजन वर्जित माना जाता है | इस्लाम मे मदिरा सेवन वर्जित है तथा शुक्रवार की नमाज़ को विशेष माना जाता है | ईसाई धर्म मे यीशू को कैंडल जलाकर खुश किया जाता है | ऐसे ही ना जाने कितने नियम होते है सभी धर्म में और हम सब अपने - अपने धर्मों का पालन सदियों से करते आ रहे है | इसका पता इस बात से चलता है कि क्योंकि हम जिन बातों को मानते है उन बातो को हमने अपने पूर्वजो के द्वारा जाना है | इसलिए हम उन बातों को जानते भी है तथा मानते भी है |

परंतु वर्तमान समय मे आज की युवा पीढ़ी इन बातों से कोसो दूर है | प्रत्येक धर्म के युवा वर्ग अपने धर्म तथा उसकी बातो पर इस प्रकार विश्वास नही करता जैसा हम या हमारे माता - पिता करते थे | इन्ही बातो को देखते हुए हमने यह महसूस किया कि आज का युवा अपने धर्म और उससे जुड़ी बातों को कभी ना जान पाएगा ना ही मान पाएगा | इसलिए हम एक ऐसा platform लेकर आ रहे है जिसका नाम है -ramramji.co |जहाँ पर पूरे भारत वर्ष के जाने - माने धर्म गुरु , ज्योतिष् तथा विद्वान उपस्थित होंगे और हमारे युवा वर्ग का मार्गदर्शन करेंगे | कोई भी व्यक्ति देश के किसी भी कोने से अपने जिज्ञासा को पूछ सकेगा तथा शांत कर पाएगा | साथ ही साथ अपने धर्म को ज़्यादा विस्तार से जान पाएगा | वह सही रास्ते पर चलकर इस कलयुग मे भी अपने जीवन को सतयुग जैसा बना पाए तथा उसमे धार्मिक प्रकृति का भी जन्म हो |

 क्योंकि प्रत्येक मनुष्य का जन्म एक ख़ास मुहूर्त तथा ग्रह- नक्षत्रो मे होता है | जिसके कारण उसके जीवन मे कुंडली, नाम तथा अन्य कई बातों का प्रभाव पड़ता है | परंतु वह बातों से अज्ञान होकर अपने मन मुताबिक जीवन जीता है | और अपने लिए परेशानियाँ खड़ी कर लेता है |इन्ही सारी परेशानियों को दूर करना तथा आज के समय मे धर्म का महत्व बताना ही हमारा ध्येय है | और हम चाहते है कि आप भी  पूर्ण रूप से इसमे हमारा सहयोग करे | ||धन्यवाद||