बारह मुखी रुद्राक्ष भगवान विष्णु का प्रतीक है | यह रुद्राक्ष भगवान सूर्य द्वारा शासित होता है | हिंदू धर्म में रुद्राक्षों का बहुत बड़ा स्थान है | इंसान इसे अपने उज्जवल भविष्य के लिए , अपने अनिष्ट से बचने के लिए धारण करते है | रुद्राक्ष अपने आप में एक भव्य शक्ति है| बारह मुखी रुद्राक्ष पर भगवान सूर्य का आशीर्वाद होने की वजह से जो भी इसे धारण करता है उसके मुख पर सूर्य के समान तेज़ आ जाता है
बारह मुखी रुद्राक्ष से आपके जीवन में सफलता मिलती है|
यदि आपकी कुंडली में सूर्य ग्रह का कोई कुप्रभाव है तो यह रुद्राक्ष आवश्य धारण कीजिए | यह आपको इसके हानिकारक प्रभाव से भी बचते है | बारह मुखी रुद्राक्ष आपकी प्रसन्नता को बढ़ाता है | आपके व्यापार में आपको सफलता दिलाता है | यह रुद्राक्ष अपने आप में एक सशक्त शक्ति है जिसे जो भी धारण करता है उसका व्यक्तित्व भी मजबूत व आकर्षक बनाता है| यह रुद्राक्ष पहनने से व्यक्ति में निडरता और शक्ति का संचार होता है | यह आपके आत्मविश्वास को बढ़ाता है |
बारह मुखी रुद्राक्ष स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभदायक है | इस रुद्राक्ष से रोग , मानसिक विकलांगता और चिंता जैसे रोगो का उपाय करता है| इस रुद्राक्ष से त्वचा संबंधी बीमारियाँ भी दूर हो जाती है | बारह मुखी रुद्राक्ष बहुत शक्तिशाली रुद्राक्ष है | इसे धारण करने से हमारे जीवन से नकारात्मक ऊर्जा हट जाती है | तथा हमारे मान में सकारात्मक ऊर्जा भर जाती है |