घर में रखें शंख, जानिए फायदे – Ram Ram Ji- A Journey Towards Healing Yourself
Shopping cart
×

Search

घर में रखें शंख, जानिए फायदे

घर में रखें शंख, जानिए फायदे

हिंदू धर्म मे शंख का बहुत बड़ा महत्व है, कोई भी हवन या  पूजा  बिना  शंखनाद के बिना पूर्ण नही होती | शंख को घर मे मंदिर में रखना शुभ माना जाता है | हमारे धार्मिक ग्रंथो में शंख को भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का बहुत हृदय  प्रिय माना जाता है | हमारे धर्म के अनुसार शंख के बिना किसी भी देवी-देवताओ की पूजा अधूरी मानी जाती है जिस घर में शंख की ध्वनि होती है उस घर में भगवान विष्णु और लक्ष्मी माता का वास होता है | अगर आप भी अपने घर में सुख- शांति चाहते है और  भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का वास चाहते है तो प्रात:काल नित्य नियम से पूजा करते समय शंख की ध्वनि अवश्य करें | जिससे आपके घर-परिवार में माता लक्ष्मी की असीम कृपा-दृष्टि बनी रहे |

अब  ramramji.co पर हम भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के आशीर्वाद के रूप में शंख लाए है | नियमित रूप से घर मे शंख की ध्वनि करने से घर से सभी नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है | यदि घर के ऊपर किसी शैतानी शक्ति का साया है तो शंखनाद से उसका प्रभाव भी नष्ट हो जाता है |  जब पूजा करें तो शंख में जल भरकर रखना चाहिए | शंख में रखे जल को पूरे घर में छिड़कना चाहिए जिससे हमारा पूरा घर पवित्र हो जाए | यदि शंख में रखा हुआ जल बच्चों को पिलाया जाए तो उनकी वैदिक क्षमता का विकास होता है|

शंख की उत्पति समुद्र -मंथन से हुई थी| इसलिए  इसे माता लक्ष्मी का भाई भी माना जाता है | शंख समुद्र -मंथन के दौरान प्राप्त चौदह अनमोल रत्नों  में से एक है तथा लक्ष्मी जी का जन्म भी समुद्र - मंथन में हुआ | इसलिए दोनों को बहन-भाई भी कहा जाता है |

 शंख की ध्वनि की शक्ति का वर्णन धार्मिक ग्रंथ महाभारत और पुराणों में उल्लेखित है | पहले के युगों मे सभी योद्धाओं के पास अपने शंख होते थे | महाभारत में कुछ योद्धाओं के पास तो चमत्कारिक शंख  थे | जैसे विष्णु के अवतार के रूप मे अवतरित भगवान श्री कृष्ण के पास पांचजन्य शंख था | जिसकी ध्वनि कई किलोमीटर तक पहुँच जाती थी यह शंख आज भी वहाँ मौजूद माना जाता है | | इसकी ध्वनि सिंह गर्जना से कही ज़्यादा उच्च है |

सभी देवताओं के पास अनेक तरह के शंख थे जिनकी अलग-अलग शक्तियाँ होती थी |महाभारत मे युद्ध के आरंभ की घोषणा शंखनाद से हुई थी जिससे वीरों में उत्साह व ऊर्जा शक्ति का संचार होता था |

शंख को दिव्य मंत्र भी कहा गया है | शंख की ध्वनि को ऊँ की ध्वनि के बराबर स्थान दिया गया है | शंख की ध्वनि जहाँ तक जाती है वहाँ तक सभी नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है |शंख सूर्य व चंद्रमा के समान देवता का रूप माना गया है | शंख से वास्तुदोष भी दूर होता है तथा इससे लक्ष्मी प्राप्ति, पुत्र प्राप्ति व विवाह आदि की रुकावट भी दूर होती है|

यादि आपके घर , ऑफीस ,दुकान या कारखाने में आर्थिक  स्थिति ठीक नही चल रही है ,तो आप शंख को वहाँ रखे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति  मजबूत होगी |

हमारे ramramji.co पर हम आपको देते है पूर्ण रूप से  अनुभवी ज्योतिषियों द्वारा मंत्रोच्चारण से सिद्ध करवाया हुआ "शंख" जिसे अगर आप अपने घर,दुकान व ऑफीस में रखेंगे, तो आप पर   माता लक्ष्मी की कृपा बरसेगी और धन मे बढ़ोतरी होगी|